चंदौली, अप्रैल 24 -- नौगढ़। चंदौली प्रशासन आपके द्वार' कार्यक्रम के अन्तर्गत पंचायत भवन लक्षिमनपुर व प्राथमिक विद्यालय बैरगाढ़ में आयोजित जन चौपाल में विभागीय उदासीनता से ग्रामीणों में काफी मायूसी है। ग्राम पंचायत सचिव वरुण प्रताप सिंह व संदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 05 महिलाओं की गोदभराई तथा 04 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जन चौपाल को प्रभावी बनाने और जिम्मेदार अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग किया है। यह भी पढ़ें- लिलवछ में बाल पंचायत गठन को लेकर सभा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...