चंदौली, मार्च 6 -- नौगढ़। प्रशासन आपके द्वार जन चौपाल का आयोजन शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय मझगावां के परिसर में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।जन चौपाल में परियोजना निदेशक, उपजिलाधिकारी विकास मित्तल, खंड विकास अधिकारी विकास सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत कुमार उर्फ सूड्डू सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सीडीओ ने कहा कि प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य गांव स्तर पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान कराना है। अंत में बाल विकास विभाग की ओर से चार महिलाओं की गोदभराई और तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.