जन चौपाल : मऊकुबेर में सीडीओ ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
मऊ, जून 20 -- मऊ, संवाददाता। विकास खण्ड रतनपुरा की ग्राम पंचायत मऊकुबेर में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने जनचौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। कार्यक्रम में गर्भधात्री महिलाओं की गोदभराई की। जन चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए नियमित साफ-सफाई अत्यंत आवश्यक है तथा इसमें जनसहभागिता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह भी पढ़ें- सीडीआओ ने जन चौप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.