कन्नौज, अप्रैल 6 -- महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने को लेकर जिले में मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में सोमवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ जन चौपालों का आयोजन कर महिला सशक्तिकरण का संदेश घर-घर तक पहुंचाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने गांवों, कस्बों, बाजारों, चौराहों, शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद किया। चौपालों में छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनी सुरक्षा प्रावधानों और आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।पुलिस टीमों ने बदलते समय में बढ़ते साइबर अपराधों को ध्यान में रखते हुए डिजिटल सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया। सोशल मीडिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.