गोरखपुर, मार्च 29 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सैंथवार मल्ल महासभा की बैठक रविवार को संथागार भवन, पैडलेगंज में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन को गांव स्तर पर मजबूत करने के लिए सामाजिक जन-चेतना यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही संभागार भवन का पुनर्निर्माण, सदस्यता अभियान, पंचायत एवं विधान सभा चुनाव लेकर और स्व बाबू पूर्व विधायक केदारनाथ सिंह सैंथवार के स्मारक को लेकर चर्चा की गई। बैठक में महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार, संरक्षक आरए सिंह, राम सिंह, कोषाध्यक्षत भोला सिंह फौजी, विश्वजीत सिंह, अजय मल्ल, जनार्दन सिंह फौजी और महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योति सिंह, ममता सिंह, चांदनी सिंह, अरविंद सिंह, राजेश सिंह, रामकिशुन सिंह, विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.