दरभंगा, फरवरी 3 -- कमतौल। बांका के तेलडीहा से चलकर सुल्तानगंज से जल लेकर मनोज बाबा के नाम से प्रसिद्ध संत निर्जला दंड प्रणाम करते हुए मुंगेर चंडी स्थान, जय मंगला माता होते हुए अहिल्या स्थान, गौतम कुंड, फुलहर स्थान होते हुए जनकपुर धाम जाएंगे और वहां से दंड प्रणाम देते हुए ही बाबा पशुपतिनाथ के पास जाएंगे। बाबा की अग्रिम योजना सुल्तानगंज से रामेश्वरम जाने की है। सोमवार को इसी क्रम में टेकटार में बाबा का रात्रि विश्राम हुआ। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. निर्भय शंकर भारद्वाज की अगवाई में युवकों ने बाबा का स्वागत किया। मौके पर नटवर झा, अवनीश झा, डॉ. अभय शंकर, अंकित झा, संतु झा सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.