जन कल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेला का किया गया आयोजन
कानपुर, जून 14 -- सरसौल। सरसौल ब्लॉक के परिसर में रविवार को केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जन कल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सरसौल डॉ. विजय रत्ना तोमर, जिला विकास अधिकारी आत्म प्रकाश रस्तोगी, प्रधान संघ अध्यक्ष सरसौल ब्लॉक रोहित तोमर, रामकुमार ग्राम प्रधान के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। शिविर में सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर और डीडीओ आत्म प्रकाश रस्तोगी ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। जिला विकास अधिकारी आत्मप्रकाश रस्तोगी ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों में तीन दिवसीय कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.