लखीमपुरखीरी, जून 15 -- निघासन। रविवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ब्लाक सभागार में जन कल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- जन कल्याण शिविर में लोगों को दी गई जानकारियांकार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने फीता काटकर जन कल्याण शिविर तथा स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार की बारह वर्ष की उपलब्धियों के साथ-साथ योजनाओं की बावत बताया। मेले में लगाए गए कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व, बाल विकास और सहकारिता आदि विभिन्न विभागों के स्टालों का टेनी ने निरीक्षण किया। साथ ही वहां मौजूद अफसरों से विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और लंबित मामलों को जल्द निप...