जन कल्याण शिविर के दौरान एसडीओ ने किया सरकारी अनाज गोदाम का निरीक्षण
कटिहार, जून 16 -- बरारी। संवाद सूत्र अनुमंडल पदाधिकारी प्रदुमन सिंह यादव ने जन कल्याण शिविर के दौरान बरारी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पीपीडीएस (सरकारी) अनाज गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम की व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने गोदाम में उपलब्ध अनाज की स्थिति की जानकारी ली तथा एजीएम आदित्य कुमार को निर्देश दिया कि जन वितरण प्रणाली के सभी डीलरों को समय पर अनाज उपलब्ध कराया जाए। ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और नियमितता बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके बाद एसडीओ बरारी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबिता कुमारी एवं कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.