जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ समापन
लखीमपुरखीरी, जून 19 -- विकास खंड पसगवां परिसर में आयोजित जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का समापन शिविर संयोजक एवं भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश त्रिवेदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विकास खंड के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान सभी ब्लॉक स्टाफ का ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया। अखिलेश त्रिवेदी ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से कर्मचारियों एवं आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है। यह भी पढ़ें- बहुउद्देशीय शिविर में 35 लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.