जन-कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं
आजमगढ़, जून 19 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हरिऔध कला केंद्र में लगाई गई चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन गुरुवार को भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा आम लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी के दूसरे दिन कृषि महाविद्यालय कोटवां के प्रोफेसर एवं बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र-छात्राओं का दल पहुंचा। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार सिंह एवं डॉ. रेनू गंगवार के नेतृत्व में आए छात्रों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न विकास योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक व आमजनों ने किया जन कल्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.