गिरडीह, सितम्बर 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नेता प्रतिपक्ष व धनवार के भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 17 सितंबर का दिन दो बड़े अवसरों के कारण बेहद खास और महत्वपूर्ण है। इस दिन एक ओर जहां निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की जाती है, वहीं दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भी है। न्यू सर्किट हाउस गिरिडीह में आयोजित प्रेस वार्ता में बाबूलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा जीवन (मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री पद तक) के 25 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलेंगे आशीर्वाद के दीपसेवा पखवाड़ा की घोषणा इस ऐतिहासिक उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रुप में मनाने का संकल्प लिया है। बाबूलाल ने कहा कि प्...