देहरादून, मार्च 6 -- देहरादून। जन औषधि दिवस के अवसर पर टैगोर विला स्थित चिल्ड्रंस अकादमी के पास से पैदल यात्रा निकाली गई। शुक्रवार को मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में पैदल जन जागरूकता अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आम जनता को सस्ती दवाईयां उपलब्ध कराने पर आभार जताया। मुकेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी की जरूरत को समझा हैं और उन्हें महंगी दवा से निजात दिलाने के लिए जन औषधि केंद्र का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर उत्तराखंड नोडल अधिकारी शिवम राघव ने कहा कि जन जन ने ठाना है जन औषधि को अपना कर स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। पैदल यात्रा में हरीश नारंग, डॉ आनंद यादव व आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.