फतेहपुर, दिसम्बर 9 -- फतेहपुर। दोआबा में जन औषधि केन्द्र की तरह अब पशु औषधि केन्द्र भी स्थापित होंगे। जहां पशु पालक अपने बीमार पशुओं के लिए सस्ती दर पर दवाएं ले सकेंगे। पशुपालकों को अब अपने पशुओं के इलाज पर अधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा। पशु औषधि केंद्र स्थापित होने से जहां रोजमर्रा में उपयोग होने वाली दवाएं, टीके, विटामिन और मिनरल मिक्सचर समेत अन्य पशु चिकित्सीय सामग्री बाजार से काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग का दावा है कि इस कदम से पशुपालकों को आर्थिक राहत मिलेगी और पशुओं में बीमारियों की रोकथाम भी आसान होगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वेद व्रत गंगवार ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से जनपद के प्रत्येक राजस्व ब्लाक यह केन्द्र की सुविधा शुरू की जाएगी। केंद्र पर सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध होंगी, जिनकी सूची भी समय-समय पर अपडेट की जाएगी। इसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.