जन औषधि केंद्र में मिलेगी दवा, बाकी दुकानें बंद रहेंगी
पटना, मई 19 -- राजधानी समेत पूरे बिहार में बुधवार को सभी 40 हजार दवा दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (पीएमबीजेके) की दवा दुकानें खुली रहेंगी। औषधि नियंत्रण प्रशासन के निर्देश पर रिटेलर एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है। एसोसिएशन के मुताबिक जन औषधि केंद्र इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे और सभी केंद्र सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। एसोसिएशन के महासचिव सुरेश मित्तल ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औषधि नियंत्रण प्रशासन के ड्रग कंट्रोलर नित्यानंद किसलय और सहायक औषधि नियंत्रक प्रशासक चुनेंद्र महतो, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत सिंह के साथ हुई चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया। ऐसे में केंद्रों को बंद करना जनहित के खिलाफ होगा। यह भी पढ़ें- जन औषधि केंद्र में मिलेगी दवा, बाकी दुकानें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.