मेरठ, मार्च 7 -- जन औषधि केंद्र के खुलने से गरीबों के लिए सस्ती दवा लेना और इलाज करने की राह आसान हो गई है। गरीब मरीजों के लिए यह केंद्र लाइफ लाइन का काम कर रहे हैं। जिले मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र समेत 218 केंद्रों पर दो हजार तरह की दवा और पांच सौ से ज्यादा सर्जिकल सामान उपलब्ध करा रहा है। हर महीने लाखों मरीज इन केंद्रों से दवा लेकर अपना इलाज करा रहे हैं। धीरे-धीरे जन औषधि दवा की बड़ी कंपनियों का मुकाबला कर रही है। जहां अभी तक पहले दवाओं के कॉम्बिनेशन साल्ट की दवाएं उपलब्ध नहीं होती थीं। अब बीपी, शुगर, किडनी, लिवर, हार्ट समेत अधिकांश कॉम्बिनेशन की दवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा आयुर्वेद की दवाएं और प्रोडेक्ट भी इन केंद्रों पर उपलब्ध है।दवा के पत्ते पर बड़े अक्षरों में होगा जेरेनिक दवा का नामजेनेरिक दवाओं की हर आम जन तक आस...