लखनऊ, दिसम्बर 9 -- राजाजीपुरम के रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त अस्पताल (आरएलबी) में जन औषधि केंद्र पर ब्रांडेड दवाओं की बिक्री की जा रही है। मरीजों को केंद्र से महंगी और ब्रांडेड दवाओं की खुलेआम बिक्री की समाजसेवियों से मिली शिकायत पर मंगलवार को आरएलबी अस्पताल की सीएमएस ने छापेमारी की। सीएमएस ने समाजसेवियों की मौजूदगी में देखा कि केंद्र पर काफी मात्रा में ब्रांडेड दवाएं हैं। इस बीच केंद्र पर बैठी महिला कर्मचारी ने खुद को मंत्री का करीबी बताकर छापा मारने वाली टीम को अर्दब में लेने की कोशिश की। आरएलबी अस्पताल में रोजाना ओपीडी में करीब 900-1000 मरीज तीमारदार संग इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसमें डॉक्टर ओपीडी में मरीज को देखकर पर्चे पर दवाएं लिखते हैं। अस्पताल के काउंटरों से नि:शुल्क दवा न मिलने पर कई दवाएं मरीज और तीमारदार परिसर में बने जन औषधि केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.