जन औषधि केंद्र पर अनाधिकृत रूप से बेच रहे थे दवाएं
बलिया, जून 1 -- बलिया, संवाददाता। शहर के एक जनऔषधि केंद्र की जांच में सोमवार को भारी अनियमितता सामने आयी। अधिकारियों का दावा है कि दुकान में करीब 28 प्रकार की ऐसी दवाएं मिलीं, जिसको बेचने के लिए वह अधिकृत नहीं है। इनमें ओआरएस से लेकर च्यवनप्राश तक शामिल है। इसके अलावा गैस, एंटीबॉयोटिक, पेन किलर के साथ ही कई प्रकार के फूड सप्लीमेंट वाली दवाएं भी बेची जा रही थीं। दवाओं को बरामद करने के साथ ही जांच अधिकारी ने रिपोर्ट सहायक आयुक्त (औषधि) को भेज दी है। उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई होने की बात कही जा रही है।
जांच का विवरण शहर के कुंवर सिंह इंटर कालेज चौराहा के पास देवरिया जनपद की अल्का श्रीवास्तव के नाम से पंजीकृत जन औषधि केंद्र का संचालन किया जा रहा है। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने दुकान में अधिकृत दवाओं से अलग ब्रांड की दवाइयों के बेचे ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.