मुंगेर, मार्च 8 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जन औषधि दिवस के अवसर पर मुंगेर के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। पटना में आयोजित राज्य स्तरीय जागरूकता संगोष्ठी में मुंगेर सदर अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालक राकेश कुमार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पटना सिटी के विधायक रत्नेश कुशवाहा, बिहार राज्य औषधि नियंत्रक नित्यानंद किसलय और ड्रग्स इंस्पेक्टर डॉ. अमल कुमार की उपस्थिति में प्रदान किया गया। ​केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत मुंगेर में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए यह सम्मान दिया गया है। वर्तमान में इन केंद्रों पर 2110 से अधिक दवाएं और 315 चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत बाजार की तुलना में 50 से 80 प्रतिशत तक कम है।​किफायती इलाज से मिल रही राहतसदर अस्पताल स्थित इस ...