जन औषधि केंद्र की जांच को मेडिकल एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
रामपुर, जुलाई 13 -- बिलासपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र की कार्यप्रणाली को लेकर मेडिकल एसोसिएशन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। सोमवार को तहसीलध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में मेडिकल स्टोर संचालकों ने कहा कि जन औषधि केंद्र पर दवाओं की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था, स्टॉक प्रबंधन, रिकॉर्ड संधारण, लाइसेंस संबंधी प्रावधानों तथा पीएमबीआई के दिशा-निर्देशों के अनुपालन की गहन जांच कराई जानी चाहिए। ज्ञापन में मांग की गई है कि जांच के दौरान दवाओं के बैच नंबर, निर्माण एवं एक्सपायरी तिथि, निर्माता, आपूर्ति स्रोत तथा खरीद संबंधी अभिलेखों का सत्यापन किया जाए।साथ ही दवाओं के नमूने सरकारी प्रयोगशाला भेजकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जाएं। एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.