जन औषधि की दुकानों से होगी एंटी रेबीज वैक्सीन की खरीद
मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य के अस्पतालों में एंटी रेबीज इंजेक्शन की खरीद अब जन औषधि की दुकानों से होगी। एंटी रेबीज की किल्लत को दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अभी रेबीज मुक्त अभियान पर काम कर रही है। इसके लिए सभी अस्पतालों में एंटी रेबीज इंजेक्शन का रहना जरूरी है। रेबीज बीमारी की निगरानी एनसीडीसी (नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल) कर रही है। इसके लिए एनसीडीसी ने एसकेएमसीएच में एक सेंटर भी बनाया है। पिछले दिनों इसके लिए एनसीडीसी की टीम भी एसकेएमसीएच पहुंची थी। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार अब तक जन औषधि केंद्र से एंटी रेबीज की दवा नहीं खरीदी जाती थी। बिहार में एंटी रेबीज दवा बीएमएसआईसीएल से आपूर्ति होती है。
बीएमएसआईसीएल से नहीं हो रही समय पर आपूर्ति अस्पतालों में एंटी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.