मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर। जन औषधि कार्यक्रम के तहत रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर मझौलिया रोड में लगाया गया। कार्यक्रम के नोडल कुमार पाठक ने बताया कि इस शिविर में 100 से अधिक लोगों की सेहत की जांच की गई। शिविर में लोगों के बीपी व शुगर को जांच गया। मरीजों का इलाज डॉ. एसपी श्रीवास्तव और डॉ. सीपी वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि समाज सेविका रागिनी रानी थीं। शिविर में महिलाओं के साथ बुजुर्ग भी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...