जन उपयोगी प्रजातियों के पौधे लगाएं, ज्यामितीय पौधरोपण को दें प्राथमिकता : संजीव कुमार
रांची, जून 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। वन भवन मुख्यालय स्थित विवेकानंद सभागार में बुधवार को पीसीसीएफ (हॉफ) झारखंड संजीव कुमार की अध्यक्षता में वन विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षकों, वन संरक्षकों और वन प्रमंडल पदाधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में पीसीसीएफ हॉफ संजीव कुमार ने आगामी मानसून सत्र के दौरान जन उपयोगी प्रजातियों के पौधों के रोपण तथा ज्यामितीय पौधरोपण को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं और गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.