शामली, दिसम्बर 28 -- आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।स्वास्थ्य मेले में कुल 127 मरीजों की ओपीडी की गई, जहां विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों की जांच कर प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सक अशोक कुमार के अनुसार मेले में चर्मरोग के 24, बुखार के 7, शुगर टेस्ट 18, खांसी के 34, बीपी के 8 तथा एसिडिटी के 19 मरीजों की जांच की गई। इसके अलावा अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े मरीजों को भी परामर्श दिया गया।चौसाना-थानाभवन मार्ग स्थित पीएचसी पर आयोजित मेले में डॉ. अशोक कुमार सैनी ने मरीजों का परीक्षण किया। अरविंद कुमार ने दवाइयों का वितरण किया, जबकि पारुल द्वारा कुल 17 जांचें की गईं। मेले के दौरान सौरभ ने पंजीकरण से लेकर जांच क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.