सोनभद्र, अप्रैल 19 -- सोनभद्र/खलियारी, हिटी। राबर्ट्सगंज नगरीय और खलियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 76 मरीजों को जांचकर दवा का वितरण किया गया।राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जन आरोग्य मेले में कुल 35 मरीजों का डा. जेपी सिंह के माध्यम से जांच कर दवा वितरित किया गया। वहीं नगवां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी में सीएम जन आरोग्य मेला में कुल 41 मरीजों को दवा वितरण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खलियारी के फार्मासिस्ट अनूप कुमार ने बताया कि मेला में कुल 41 मरीजों को दवा वितरण किया गया है, जिसमें अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, सुगर से संबंधित मरीजों का इलाज किया गया है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला में देरी से पहुंचे स्...