जन आरोग्य मेले में 75 मरीजों का हुआ इलाज
उन्नाव, अप्रैल 26 -- शुक्लागंज, संवाददाता। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुक्लागंज में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ, जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। मेले में मौजूद डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित कीं।राजधानी मार्ग स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित इस मेले में एलोपैथिक चिकित्सकों के साथ डॉ. अक्षय कुमार और डॉ. रश्मि वर्मा ने मरीजों का परामर्श देते हुए इलाज किया। स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार कुल 75 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां दी गईं। मेले में चर्म रोग, लीवर व पेट संबंधी समस्याएं, सांस की बीमारी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी, गर्भवती महिलाओं की जांच, सर्दी-जुकाम और बुखार समेत विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीज पहुंचे। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री आरोग्य मेला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.