औरैया, जून 7 -- फफंद, संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) फफंद में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया तथा नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया। मेले में डॉ. साधना यादव ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। फार्मासिस्ट सतेंद्र पांडेय ने बताया कि मेले में कुल 48 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। वहीं लैब टेक्नीशियन नागेंद्र शंखवार ने मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य जांचें कीं। स्वास्थ्य मेले के दौरान मरीजों का ब्लड प्रेशर और शुगर परीक्षण भी किया गया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मेले में त्वचा, पेट की बीमारी के बढ़ गए मरीज चिकित्सकों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच क...