बदायूं, मई 11 -- रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी के तहत आने वाले नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतेती, बेहटा गुंसाई, शहजादनगर खेड़ा एवं रिसौली पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सीएचसी के प्रभारी डॉ.अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में बुखार, सर्दी-जुकाम, त्वचा रोग, ब्लड प्रेशर, मधुमेह सहित विभिन्न बीमारियों से संबंधित मरीजों की जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 वर्ष से 15 वर्ष तीन माह तक की किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान भी शुरू किया गया। मेले में चिकित्सक, एएनएम, आशा एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...