इटावा औरैया, मार्च 29 -- बिजौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 2 बजे तक कुल 21 मरीजों को विभिन्न बीमारियों के लिए निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। मेले में खांसी, जुकाम, बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द, डायबिटीज, उल्टी, पेट दर्द आदि जैसी सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिथलेश राजपूत ने बताया सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अब सप्ताह के सभी दिन बीमारियों की दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रत्येक रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया जाता है। गर्मी के प्रकोप के कारण गांव बिजौली और आसपास क्षेत्रों से मेले में गर्मी से संबंधित बीमारियों जैसे बुखार, खांसी, पेटदर्द, सिरदर्द और बदन दर्द के मरीजों की संख्या अधिक...