हाथरस, मार्च 29 -- हाथरस। मौसम में चल रहे उतार-चढ़ाव का असर रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में भी देखने को मिला। पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम, खांसी और वायरल से पीड़ित मरीज की संख्या काफी अधिक रही। चिकित्सकों द्वारा मरीजों को देखकर दवा दी गई और बचाव की सलाह दी। पांच नगरीय सहित जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल से पीड़ित थे। मरीजों में काफी संख्या में बच्चे भी शामिल थे चिकित्सकों द्वारा मरीजों को देखा गया और उन्हें दवा उपलब्ध कराई। साथ ही जिन मरीजों की जांच की आवश्यकता थी उनका खून...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.