संतकबीरनगर, नवम्बर 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले के अस्पतालों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में लगे शिविर में मरीजों का इलाज किया गया। जिले में कुल 1402 मरीजों का इलाज किया गया। घर के निकट चिकित्सा सुविधाएं मिलने की वजह से मरीज अधिक संख्या में आ रहे हैं। मेले में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की तादाद अधिक रही। बच्चों की संख्या 242 रिकार्ड की गई। मेले में सर्जरी के लिए 42 मरीजों को रेफर किया गया। जन आरोग्य मेला प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसके तहत एक ही छत के नीचे लोगों को अपने नजदीकी अस्पतालों पर दवा कराने की सुविधा मिल रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों की जरूरी जांच भी हो जा रही है। नगरीय क्षेत्र में छह स्थान पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में 18 अस्पतालों पर मेला लगाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.