जन आरोग्य मेला में लगेगा किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका
आजमगढ़, जून 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद में प्रत्येक रविवार को अस्पतालों में लगने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में किशोरियों को सर्वाइकिल कैंसर से बचाव का टीका लगेगा। जनपद के 76 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगता है। मेला में टीकाकरण शुरू होने से जनपद की बड़ी आबादी में सर्वाइकिल टीकाकरण की पहुंच हो जाएगी। जनपद की 54 हजार किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाया जाना हैं। जानकारी के अभाव में कम टीकाकरण हो सका है। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय के कैंसर) से बचाने के लिए जिले की 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया जाना है। जनपद में 26 मार्च से सर्वाइकल के टीकाकरण की शुरूआत हुई है। अभी तक जिला महिला अस्पताल और विद्यालयों में कैंप कर किशोरियों का टीकाकरण किया जाता है। करीब दो माह पूर्व सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.