मिर्जापुर, मई 25 -- मिर्जापुर। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को सीएम जन आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। मरीजों का उपचार कर उन्हें उचित परामर्श दी गई। डाक्टरों ने कहाकि तेज धूप में बाहर न निकलें। पानी अधिक पिएं। गमछा लेकर ही बाहर निकलें। चिकित्सकों की टीम ने मौसमी बीमारियां, त्वचा रोग, पेट दर्द, बुखार, रक्तचाप व शुगर से पीड़ित मरीजों की जांच कर उपचार किया। हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. विवेक खरे ने 51, मतवार स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. कामेश्वर तिवारी की निगरानी में 41 और मुड़पेली में 43 मरीजों का उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- गर्मी बढ़ते ही उल्टी-दस्त, पेट और सिर दर्द के बढ़े मरीज यह भी पढ़ें- आरोग्य मेला : 1576 मरीजों को मिला उपचार और सलाह यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डायरिया-बुखार के मरीजों की उमड़ी भीड़

हिंदी हिन्दु...