पीलीभीत, मार्च 9 -- पीलीभीत। रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में शहर की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर मरीजों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। मेले में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के साथ ही अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोग भी इलाज के लिए पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक दवाएं दी। जन आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और बदन दर्द जैसी मौसमी बीमारियों के मरीज अधिक संख्या में आए। इसके अलावा ब्लड प्रेशर, शुगर, त्वचा रोग और पेट संबंधी समस्याओं के मरीजों का भी उपचार किया गया। मरीजों की स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक जांचें भी कराई गईं। मेले के दौरान टीकाकरण कार्यक्रम भी चलाया गया, जिसमें बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नियमित टीके लगाए गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को साफ-सफाई, संतुलित आहार और मौसमी बीमा...