लखीमपुरखीरी, मई 1 -- बेहजम ब्लॉक सभागार से जन आक्रोश महिला पदयात्रा व कस्ता के गांव गोरखपुर में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक भागीदारी तथा महिला अधिकारों के संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों कार्यक्रमों में महिलाओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब समाज में नारी के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सुजीता कुमारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य हो रहा है। राज्य महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के समाधान, न्याय और सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्यरत है। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा कर पुतल...