जौनपुर, मई 1 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। डोभी ब्लाक परिसर में गुरुवार को महिलाओं ने नारी शक्ति स्वाभिमान जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। महिलाओं ने ब्लॉक परिसर से पदयात्रा निकालकर चंदवक तिराहे से पैदल चलकर कस्बे के प्रमुख स्थानों से होते हुए महिलाओं ने वंदे मातरम, नारी शक्ति जिंदाबाद, भारत माता की जय, नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान...जैसे नारों का उद्घोष करते हुए वापस ब्लॉक परिसर में आकर पद यात्रा समाप्त किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा ऊषा मौर्या का जिला मंत्री सोनिया गिरी ने माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिला मंडल उषा किरण, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष डोभी ब्रह्मदेव सिंह, राजेश सिंह पिंटू, विमला, नीतू देवी, सीमा, लीला देवी सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.