लखीमपुरखीरी, मई 1 -- क्षेत्र के तेलियार मंडल में विभिन्न समस्याओं को लेकर महिलाओं ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर और नारेबाजी के साथ महिलाओं ने अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखा। पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। बैनर में भी महिलाओं के अधिकारों और जनसमस्याओं को लेकर स्पष्ट संदेश दिया गया था। कार्यक्रम संयोजक मंडल अध्यक्ष भाजपा राजेश गुप्ता रहे। साथ ही मंडल महामंत्री भाजपा इंजी. मुकेश मिश्रा, मुकेश निषाद, राहुल सिंह, नरेश शर्मा व मंडल उपाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव की भी सक्रिय भागीदारी रही। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने फिर किया अपमान महिला मोर्चा की ओर से मंडल संयोजक मीरा निषाद, नीलम, सोनापति, ...