बहराइच, अप्रैल 27 -- पयागपुर, संवाददाता। विधान सभा पयागपुर के मंडल हुजूरपुर में सोमवार को जन आक्रोश महिला पद यात्रा निकाली गई। यात्रा विकास खण्ड मुख्यालय से चलकर हुजूरपुर चौराहे तक पहुंची। जहां विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाएं विकास खण्ड सभागार पहुंची। इस अवसर पर विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम को पारित न होने देकर विपक्ष ने देश की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। सपा, कांग्रेस ने महिला नारी वन्दन अधिनियम का विरोध संसद में किया जिससे यह अधिनियम पास नहीं हो सका। देश की आधी आबादी महिलाएं इन लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। इस दौरान अजीत प्रताप सिंह ब्लाक प्रमुख हुजूरपुर, जिला मंत्री हरेंद्र विक्रम सिंह, डाक्टर महेंद्र पाठक, निशंक त्रिपाठी विधानसभा संयोजक पयागपुर, सत्य प्रकाश सिंह जिला संयोजक किसान मोर्चा, दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.