बदायूं, अप्रैल 27 -- कस्बे में जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव के साथ महिलाओं ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा के तहत रैली निकाली। जिसमें क्षेत्र की तमाम महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। रविवार को पंचायत घर परिसर से पदयात्रा की शुरुआत हुई, जो बदायूं बिजनौर स्टेट हाईवे के मुख्य बाजार से होती हुई मंगल बाजार पर समाप्त हुई। महिलाओं ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव ने रैली में भाग लेकर महिला आरक्षण पर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं में कांग्रेस एवं सपा द्वारा महिला आरक्षण बिल का विरोध करने पर भाजपा द्वारा जनता के बीच जाकर विरोध दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने निकाली जन आक्रोश पद यात्रा ...