मुरादाबाद, अप्रैल 23 -- मुरादाबाद। जायज मांगों को लेकर जन आंदोलनों पर किए जा रहे सरकारी दमन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए गुरुवार को प्रदेश के सभी वामपंथी दलों ने जिला मुख्यालयों पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। सभी वाम नेताओं का कहना था कि नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर आन्दोलनरत मजदूरों के साथ पुलिस द्वारा घोर आलोकतांत्रिक व्यवहार किया किया गया। उनकी जायज मांगों पर विचार करने की बजाय सरकार ने आंदोलन का दमन एवं बदनाम करने का रास्ता अपनाया। इस दौरान कामरेड थान सिंह, रामकिशोर रस्तोगी, रोहतास राजपूत, कामरेड चंद्रपाल सिंह आजाद, विक्रम सिंह एडवोकेट, कासिम अली, शरीफ अहमद, महिपाल सिंह एडवोकेट, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नोएडा आंदोलन में शामिल श्रमिकों के दमन के खिलाफ प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.