पीलीभीत, मार्च 27 -- बीसलपुर। जनअधिकार पार्टी ने सम्राट अशोक की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई। इस मौके पर पार्टी को मजबूत किए जाने की रणनीति तय की गई। बीसलपुर में जन अधिकार पार्टी ने सम्राट अशोक की जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर धूमधाम से मनाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी पंकज गुप्ता ने कहा कि सम्राट अशोक के साहस और देश के लिये किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किये की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाह, डा. कृपाल सिंह कुशवाह, मोर सिंह कुशवाह, देवकीनंदन मौर्य, राजेश कुशवाह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.