सोनभद्र, अप्रैल 19 -- सोनभद्र। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जनपद के नवानगर में आयोजित डा भीमराव अम्बेडकर, सम्राट अशोक, सावित्रीबाई फुले एवं भगवान बुद्ध की संयुक्त जयंती समारोह में शामिल होने जा रविवार को रहे जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं सांसद बाबू सिंह कुशवाहा का सोनभद्र में पहुंचने पर स्वागत किया गया। इसके अलावा जनपद में विभिन्न जगहों पर भी सांसद का सम्मान हुआ। जनपद से गुजरते समय सांसद छोटेलाल खरवार के आवास पर उनका गर्मजोशी के साथ सम्मान किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और सामाजिक एकता व समरसता का संदेश दिया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव सुमंत मौर्या, भागीरथी मौर्य, रीवा मंडल प्रभारी राज कुमार कुशवाहा, सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, जय प्रकाश पांडेय, मुनिया देवी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.