महाराजगंज, मई 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के नौ मासूम बहुत जल्द सुनने लगेंगे। जिला अस्पताल में आयोजित काक्लियर इम्प्लांट स्क्रीनिंग शिविर में मेडिकल टीम ने इन बच्चों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित कर लखनऊ ले गई। काक्लियर एडवांस सर्जिकल सेंटर लखनऊ में नि:शुल्क ऑपरेशन कर उन्हें सुनने योग्य बनाया जाएगा। ऑपरेशन के तीन घंटे बाद ये बच्चे सुनने लगेंगे। मूक बधिर मुक्त उत्तर प्रदेश अभियान के तहत शनिवार को जिला अस्पताल में काक्लियर इमप्लांट स्क्रीनिंग शिविर आयोजित हुई। स्वास्थ्य विभाग और काक्लियर एडवांस सर्जिकल सेंटर लखनऊ की तत्वावधान में आयोजित शिविर में 20 मासूम पहुंचे थे। विशेषज्ञ टीम ने इन मूक बधिर बच्चों की स्क्रीनिंग की। स्क्रीनिंग में नौ मासूम कॉक्लियर इमप्लांट के लिए उपयुक्त मिले। टीम इन बच्चों का ऑपरेशन (काक्लियर इमप्लांट) के लिए लखनऊ ...