नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- सोशल मीडिया पर हर दिन कोई ना कोई कहानियां वायरल होती रहती हैं। एक ऐसी ही कहानी वायरल हो रही है साई भरत की। जिन्होंने अपने जज्बे और जूनुन के आगे अपनी कमजोरिओं और विषम परिस्थितों को सामने नहीं आने दिया। बचपन से ही एक हाथ नहीं होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आज वो अमेजन में नौकरी कर रहे हैं, जहां उनकी सैलरी 50 लाख से अधिक बताई जा रही है। जी हां, इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद बड़ी टेक कंपनी में नौकरी हासिल करना लाखों युवाओं का सपना होता है। साई भरत ने इस सपने को कुछ ही वर्षों में हासिल किया। 2023 में NIT वारंगल से कंप्यूटर साइंस में B.Tech करने वाले भरत आज अमेजन में सॉफ्टेवेअर डेवलपमेंट इंजीनियर-II (SDE-II) के पद पर काम कर रहे हैं। उनकी सालाना कमाई 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। बाएं हाथ के बिना जन्मे भ...