बेगुसराय, अप्रैल 10 -- बरौनी। बरौनी नगर परिषद कार्यालय से स्थानीय लोगों को जन्म व मृत्य प्रमाण पत्र बनाने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने की विवशता बनी है। नगर परिषद बरौनी गठन के लगभग तीन वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है। बावजूद नगरवासियों के लिए उक्त दोनों प्रमाणपत्र बनवाना टेढ़ी खीर साबित हो रही है। लोगों को ससमय जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र मिलने में फजीहत झेलनी पड़ रही है। कार्यपालक अधिकारी रणवीर कुमार ने बताया कि इस ओर अविलंब कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...