बेगुसराय, जनवरी 6 -- बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी नगर परिषद कार्यालय से स्थानीय लोगों को जन्म व मृत्य प्रमाण पत्र बनाने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने की विवशता बनी है। नगर परिषद बरौनी गठन के लगभग तीन वर्ष का समय बीत चुका है।बाबजूद नगरवासियों के लिए उक्त दोनों प्रमाणपत्र बनवाना टेढ़ी खीर साबित हो रही है। पीड़ित अभिभावक राहुल कुमार ने बताया कि आवेदन देने के लगभग एक महीने बाद भी जन्म प्रमाणपत्र बनकर नहीं मिल सका है। ऐसी स्थिति कई आवेदकों के समक्ष बनी है। उन्हें ससमय जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र मिलने में फजीहत झेलनी पड़ रही है। कार्यपालक अधिकारी रणवीर कुमार ने बताया कि इस ओर अविलंब कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.