मोतिहारी, अप्रैल 22 -- मोतिहारी। अब निजी नर्सिंग होम में भी जन्म लेने वाले नवजात और मृत की सूचना स्थानीय रजिस्ट्रार को देनी होगी। सूचना नहीं देने पर जुर्माना लग जाएगा। इस आशय के निर्देश का सख्ती से पालन करवाने के लिए राज्य सरकार ने डीएम व सिविल सर्जन को पत्र लिखा है। जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन के लिय बनेगा एप: सरकार ने जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन के लिय एक एप बनाने को कहा है। इस एप से जिला के सभी निजी नर्सिंग होम, सरकारी अस्पताल सहित अन्य संस्थान को जोड़ने का निर्देश दिया गया है। इसी एप पर निजी अस्पताल के संचालक और सरकारी अस्पताल से जन्म लेने वाले नवजात के अलावे मृतक की सूचना ऑनलाइन करेंगे। इनके अभिभावक का पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर भी ऑनलाइन करना है । इस काम को एक महीने के अन्दर पूरा करने को कहा गया है। आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका व...