सहारनपुर, अप्रैल 22 -- सहारनपुर, संवाददाता। मंगलवार को पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल अपर नगरायुक्त से मिला और नगर निगम की नई जोनल व्यवस्था को लेकर हो रही समस्याओं को उठाया। दरअसल नगर निगम में जोनल व्यवस्था लागू की गई है। फिलहाल जन्म-मृत्यु अनुभाग को शिफ्ट किया गया है। पार्षदों ने बताया कि शहर को नुमाइश कैंप, हकीकत नगर और मनोहरपुर जोन में बांटने के बाद जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में नागरिकों को दिक्कतें आ रही हैं। लोगों को दूर-दराज के जोन कार्यालयों में जाना पड़ रहा है, जिससे समय और संसाधनों की परेशानी बढ़ी है। पार्षदों का कहना है कि इस व्यवस्था की जानकारी आम जनता को पर्याप्त रूप से नहीं दी गई, जिसके चलते लोग पहले नगर निगम मुख्यालय पहुंचते हैं और वहां से उन्हें संबंधित जोन में भेजा जाता है। यह भी पढ़ें- मुख्य पार्षद ने सौंपा ज्ञापन, अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.