हरिद्वार, मार्च 28 -- जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस पार्षदों में नाराजगी बढ़ गई है। इस बाबत पार्षदों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई। शनिवार को पार्षद हिमांशु गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन दिनों से नगर निगम में इंटरनेट सेवा ठप है, जिसके कारण प्रमाण पत्र बनाने का काम पूरी तरह बंद पड़ा है। पार्षद नमन अंसारी के अनुसार, उनके क्षेत्र में जन्म प्रमाण पत्र का एक आवेदन 13 महीने से लंबित है। पार्षद पति शहाबुद्दीन अंसारी ने बताया कि एक मृत्यु प्रमाण पत्र तीन साल से जारी नहीं हुआ। पार्षद पुत्र ऋषभ वशिष्ठ ने नौ महीने से लंबित जन्म प्रमाण पत्र का मामला उठाया। पार्षद पति अकरम के अनुसार, दो मृत्यु प्रमाण पत्र एक साल से लंबित चल रहे हैं। इससे आम लोगों को परेशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.