हरदोई, मार्च 18 -- टड़ियावां। क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैंती में नवनिर्मित पंचायत भवन का उदघाटन मंगलवार को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश ने फीता काटकर किया। ग्राम प्रधान फरीद गाजी और सचिव सुधीर सिंह ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि ग्राम वासियों को पंचायत भवन से सरकारी कामों जैसे परिवार रजिस्टर नकल, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे कामों के अब ब्लॉक के चक्कर नहीं लगाने होंगे। यहां अब प्रधान और सचिव अपने साप्ताहिक रोस्टर के अनुसार मौजूद रहेंगे। पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, एडीओ पंचायत नरेंद्र वर्मा, प्रधान आलोक गुप्ता, अरविन्द कुमार, उदयराज, पुष्पेंद्र वर्मा, कपिल पाल, अशोक त्रिवेदी, सर्वेन्द्र राव, आवेश अहमद, पूर्व प्रधान अमित गुप्ता, प्रधान विनोद पाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...